लक्ष्मीविहार में गरबा पोषाक में थिरके कॉलोनीवासी

X
भीलवाड़ा। लक्ष्मी विहार कॉलोनी, भीलवाड़ा मे शारदीय नवरात्र के सातवें दिन गरबा कार्यक्रम में महिलाओं ने भागीदारी निभाई। महिला मण्ड़ल की तरफ से माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया साथ ही बेलून रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर कैलाश आमेटा एवं द्वितीय स्थान पर डॉ. सी. एम. यादव रहे। माताजी का श्रृंगार सिद्धिका आमेटा ने किया। कार्यक्रम में सुनीता अमरवाल, सरोज जोशी, संजू वैष्णव, शायरी देवी, बिमला यादव, राजेश्वरी जोशी, रेखा संतोष नायर, रेखा सुखवाल, उषा आमेटा, मीनाक्षी शर्मा, सविता देवी, आशा पुरोहित, मंजू जोशी, लीला जांगिड़ एवं अरूणा सारस्वत सहित 180 महिलाओं ने भाग लिया।
Next Story
