रामलीला में श्रीराम विवाह के अवसर पर सहयोग

X
By - bhilwara halchal |29 Sept 2025 8:27 PM IST
भीलवाड़ा BHN
शहर के मुख्य बाजार आजाद चौक में रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का बहुत ही सुंदर और जीवंत चित्रण कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में, भगवान श्रीराम के विवाह के शुभ अवसर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा रामलीला कमेटी को सहयोग प्रदान किया गया।
श्री राम मंडल सेवा संस्थान के अध्यक्ष शांति प्रकाश मौहता, श्री राम मंडल सेवा संस्थान की महिला मंडल अध्यक्ष ममता शर्मा, दी एसोसिएशन ऑफ वी क्लब ऑफ इंडिया की प्रांतीय अध्यक्ष पुष्पा मेहता, और लायंस क्लब भीलवाड़ा रूबी की अध्यक्ष मधु काबरा द्वारा संयुक्त रूप से रामलीला कमेटी को सहयोग स्वरूप एक अलमारी भेंट की गई।
Next Story
