दुर्गाष्टमी पर धनोप माता मंदिर पर मेला भरा, दर्शन के लिए दर्शनार्थियों का दिनभर ताता लगा रहा

दुर्गाष्टमी पर धनोप माता मंदिर पर मेला भरा, दर्शन के लिए दर्शनार्थियों का दिनभर ताता लगा रहा
X

फूलियाकलां (राजेश शर्मा)। जिले का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शक्तिपीठ धनोप माताजी में नवरात्रा मेला अमावस्या रविवार से शुरू हुआ। मंगलवार अष्टमी को श्रद्धालु धनोप माता दर्शन करने के लिए मेले में पहुंचें। निज मंदिर छतरी में श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए पुलिस प्रशासन की उचित व्यवस्था रही।

शक्तिपीठ धनोप माताजी में नवरात्रा दुर्गाष्टमी के अवसर पर मंगलवार को प्रदेश भर के लगभग लाखों की तादाद में श्रद्धालु दिनभर माता रानी के घंटों भर लाइन में खड़े रहकर माता रानी के दर्शन किये। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए फुलिया कला थाना पुलिस सहित पुलिस के अतिरिक्त जवान दिन भर मुस्तादी से तैनात रहें। शक्तिपीठ धनोप माता के फूल पत्ती से होती है भक्तों की मनोकामना पूर्ण। शक्तिपीठ धनोप माता के फूल पत्ती का श्रद्धालुओं में विशेष महत्व झलकता है जिसमें अपनी मनोकामनाओं, आकांक्षा, इच्छा, जन्म, विवाह संबंधों को लेकर श्रद्धालु माता से पाती मांगते हैं। माता रानी के पुष्प श्रृंगार में से श्रद्धालुओं के चढ़ाएं हुए प्रसाद पर माता रानी प्रसन्न होकर स्वीकृति स्वरूप 5 फीट ऊपर से श्रद्धालुओं के प्रसाद पर पुष्प आ गिरते हैं। इसके लिए प्रदेश ही नहीं वरन कई राज्यों से श्रद्धालु माता के दरबार में हाजिरी देते हैं। भेरुनाथ के स्थान पर बाहरी हवाओं व भूत प्रेत के पीड़ित रोगियों को आंतरिक बीमारियों से छुटकारा भी मिलता है।

माता रानी शक्ति पीठ दरबार में सात चोकी आने पर बाहरी हवाओं, भूत प्रेत के रोगियों को माता रानी की कृपा से सदैव के लिए छुटकारा मिलता जिससे और भी कई गंभीर बीमारियों के मरीज भी माता रानी के दरबार में अपनी अर्जी लेकर आते हैं। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत ने जानकारी देते हुए बताया कि दशमीं गुरुवार को ज्वारा विसर्जन के साथ मेला का समापन होगा।

Next Story