गोवटा बाण माता में नवरात्रि महोत्सव सम्पन्न

गोवटा बाण माता में नवरात्रि महोत्सव सम्पन्न
X

आकोला (रमेश चंद्र डाड) मेवाड़ के धार्मिक तीर्थ स्थलों में प्रसिद्ध बाण माता गोवटा बाँध दिव्य शक्ति से रोगियों के दुःख हरण करती है । माता रानी में श्रद्धा भाव से लकवा ग्रस्त रोगी परिक्रमा लगाते लगाते स्वस्थ होकर हंसते हुए घर लौटते हैं । नवरात्र महोत्सव में पूरे समय माता रानी के दरबार में रहकर अपनी पेशी पूरी करते हैं । शारदीय नवरात्र महोत्सव में विशाल भजनसंध्या अष्टमी जागरण में लोक गायक भजन सम्राट भगवत सुथार एण्ड पार्टी द्वारा धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भजन खोलो भरम रो तालो ये माँ भजन पर पांडाल तालीयो की गड़गड़ाहट से गूंज उठा श्रद्धालु खड़े होकर नाचने लगे ।

लकवा रोगियों को मिलता है अन्न क्षेत्र से अल्पाहार व भोजन

बाण माता शक्तिपीठ संस्थान द्वाराविगत 19 वर्ष से निशुल्क अन्ना नक्षत्रका संचालन सिंगोली के सेवानिवृत थाना अधिकारी कान सिंह पुरावत ने 25 लाख रुपए भैंटकर प्रारंभ किया जो अनवरत श्रद्धालु के सहयोग से चल रहा है ।

शक्तिपीठ पर विकास कार्य संस्थान की देखरेख में

बाण माता शक्तिपीठ पर श्रद्धालुओं के आवास पर पेयजल रोशनी आदि सुविधाओं के लिए विकास संस्थान प्रयासरत है । संस्थान के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा के सानिध्य में पक्षी घर ,पार्किंग निर्माण ,भोजन शाला ,धर्मशाला निर्माण ,सुविधाएं ,सीमेंट कांक्रीट सड़क ,पेवर ब्लॉक सड़क ,नियमित पौधारोपण व सुरक्षा की जा रही है ।

शारदीय नवरात्र में विशेष लाइटिंग शो सबके मन को लुभा रहा था ।

बाण माता शक्ति पीठ पर गोवटा बांध की चल रही पानी की चादर पर रात्रि कालीन विशेष लाइटिंग शो लगाया गया जो श्रद्धालुओं को देखते ही बनता है । श्रद्धालुओं की अपार भीड़ का मन रात्रि में उसकी ओर खिंचा चला जा रहा था । शक्तिपीठ पर नवरात्र में पाति विसर्जन शुभ मुहूर्त में गाजे - बाजे के साथ बांध की पाल के पास विशेष पूजा अर्चना आरती कर प्रसाद वितरण के बाद महोत्सव का समापन हुआ । नवरात्र महोत्सव में सभी श्रद्धालुओं के समक्ष दान पात्र , दरवाजे व ऑनलाइन से कुल 20 लाख 68 हजार 918 रुपये सहयोग राशि प्राप्त हुई जिसे विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा । महोत्सव के रात्रि जागरण में विधायक गोपाल खंडेलवाल ,विधानसभा संयोजक अनिल पारीक ,पूर्व जिला प्रमुख कन्हैयालाल धाकड़ ,धाकड़ चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष दीपशिखा धाकड़, पालिका अध्यक्ष संजय डांगी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम लाल अहीर ,मुकेश खंडेलवाल का संस्थान के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने स्वागत किया । महोत्सव शांतिपूर्ण संपन्न होने पर अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया ।

Next Story