रीको द्वारा औद्योगिक भूखण्डों की ई-नीलामी

भीलवाड़ा। रीको द्वारा भीलवाडा व चितौडगढ़ जिलों में स्थित औद्योगिक क्षेत्रों में 18 औद्योगिक भूखण्डों की ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन की प्रकिया प्रारम्भ की गई है।

रीको के परि० उप महाप्रबंधक एस.के. नैनावटी ने बताया की भीलवाडा में औद्योगिक क्षेत्र ग्रोथ सेन्टर हमीरगढ में 1 औद्योगिक भूखण्ड, रायला में 8 औद्योगिक भूखण्ड, बिजौलिया में 9 औद्योगिक भूखण्ड तथा चितौडगढ़ में आजोलिया का खेड़ा में 2 औद्योगिक भूखण्ड ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन के लिए उपलब्ध है।

राइजिंग राजस्थान के अन्तर्गत राज्य सरकार के साथ एमओयू निष्पादन करने वाले निवेशक भी इस ई-नीलामी में भाग लेकर अपने प्रोजेक्ट के लिये भूमि का आवंटन प्राप्त कर सकते है।

इच्छुक आवेदक को ऑनलाईन के माध्यम से रीको के बैंक खाते में अमानत राशि 7 अक्टूबर सायं 6 बजे तक जमा करानी होगी। ऑनलाईन बिडिंग 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के मध्य होगी। आवंटन से संबंधित नियम एंव शर्ते, जमा कराई जाने वाली अमानत राशि का विवरण, रजिस्ट्रेशन एवं भूखण्ड से संबंधित विस्तृत जानकारी www.riico.co.in या riico.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है।

आवेदक को 25 प्रतिशत राशि का भुगतान जमा कराने के बाद शेष 75 प्रतिशत राशि का भुगतान 11 त्रैमासिक किश्तों में 8.50 प्रतिशत ब्याज के साथ या 120 दिनों के भीतर ब्याज रहित भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। 25 प्रतिशत राशि जमा कराते ही भूखण्ड का आवंटन पत्र एवं भूखण्ड का कब्जा निवेशक को प्रदान कर दिया जायेगा।

आवंटी जिला उद्योग एवं वाणिज्यिक केंद्र द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकते है।

Next Story