महिला कांग्रेस ने किया श्रमदान, गांधी जयंती पर दी स्वच्छता की मिसाल
भीलवाड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी परिसर में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर महिला कांग्रेस ने श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा हिरण ने किया।
श्रमदान में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर रेखा हिरण, साधना रंगरेज, रेखा भट्ट, समीम बानू, शमा नियारगर, रूकमा देनी, लीला देवी, बेला झा, गुड़िया झा सहित कई महिलाएँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता मुश्ताक अली मंसुरी और मोहम्मद हारून रंगरेज भी शामिल हुए। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने गांधीजी के स्वच्छता संदेश को आगे बढ़ाते हुए परिसर में सफाई अभियान चलाया और समाज में स्वच्छता व सद्भाव का संदेश दिया।
श्रीमती रेखा हिरण ने कहा कि "गांधीजी का सपना था स्वच्छ भारत, और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर इस दिशा में योगदान देना चाहिए।"
इस तरह महिला कांग्रेस ने गांधी जयंती को स्वच्छता और सेवा के रूप में मनाकर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।
