जहरीली वस्तु के सेवन से अचेत महिला ने तोड़ा दम

X
By - bhilwara halchal |2 Oct 2025 7:37 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। नेहरु विहार कॉलोनी की जहरीली वस्तु के सेवन से अचेत महिला ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
भीमगंज थाने के सहायक उप निरीक्षक कालूराम माली ने बताया कि मूलरूप से बिजौलियां थाने के बड़ा नया गांव हाल शहर की नेहरु विहार कॉलोनी में रहने वाली ममता 40 पत्नी राजकुमार धाकड़ ने 30 सितंबर को शारीरिक परेशानी के चलते जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां बुधवार रात ममता ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ममता की शादी 18 साल पहले हुई थी। वह एक बेटी की मां थी। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
Next Story
