तिलहन बीजोत्पादन द्वारा बढ़ाये आमदनी-डॉ. यादव

भीलवाड़ा। कृषि विज्ञान केन्द्र गाँधीनगर, भीलवाड़ा पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन योजनान्तर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं आदान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी. एम. यादव ने बताया कि किसान भाई उन्नत किस्म के बीज उत्पादन द्वारा अपनी आय में इजाफा करे। डॉ. यादव ने बीज उत्पादन हेतु आवश्यक दशाएँ, खेत की तैयारी, मृदा जाँच, बीजोपचार आदि की तकनीकी जानकारी से अवगत करवाते हुए तिलहनी फसलों सुरक्षित बीज भण्ड़ारण करने की तकनीकी जानकारी दी।
सहायक कृषि अधिकारी नन्द लाल सेन ने बताया कि केन्द्र द्वारा गोदित गाँव भगवानपुरा एवं पोण्डरास के 50 किसानों को 20 हैक्टेयर क्षेत्रफल हेतु सरसों की उन्नत किस्म राधिका के बीज निःशुल्क उपलब्ध करवाये गये। नन्द लाल सेन ने सरसों की बुवाई से पूर्व बीजोपचार करने की प्रायोगिक विधि, ट्राईकोडर्मा आदि जैव उर्वरकों का उपयोग, संतुलित पोषक तत्त्व एवं खरपतवार प्रबन्धन के बारे में बताया। प्रशिक्षण में मेवाड विश्वविद्यालय, गंगरार के छात्र-छात्राओं सहित 50 कृषकों ने भाग लिया।
