संगठन सृजन अभियान के तहत ऑब्जर्वरस ने सहाड़ा ब्लॉक कांग्रेसजनों की बैठक ली, किया राय मशवरा

संगठन सृजन अभियान के तहत ऑब्जर्वरस ने सहाड़ा ब्लॉक कांग्रेसजनों की बैठक ली, किया राय मशवरा
X

भीलवाड़ा । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित संगठन सर्जन अभियान राजस्थान के तहत आज सहाड़ा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। एआईसीसी पर्यवेक्षक पर्यवेक्षक वकार रसूल वानी पीसीसी पर्यवेक्षक बाबू लाल नागर ,अनुपम शर्मा एवं बालूलाल भील ने अभियान की विस्तृत रूप रेखा बताते हुऐ जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया बताई एवं कांग्रेस जनों से इस बारें में राय मशवरा किया। इस बैठक से पूर्व ब्लॉक की वोट चोर गद्दी छोड़ के तहत हस्ताक्षर अभियान की बैठक भी आयोजित हुई जिसमें लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी एवं राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े के हाथ मजबूत करने का सभी ने संकल्प लेकर ब्लॉक स्तरीय हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। जिलाध्यक्ष त्रिपाठी ने हस्ताक्षर अभियान की सफलता के लियॆ कांग्रेसजनों को मार्गदर्शन देते हुऐ उत्साह से इस में जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर "वोट चोर गद्दी छोड़" अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से हस्ताक्षर भी करवाएं गए। हस्ताक्षर अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी से लगाए गये प्रभारी कैलाश सेन और राजकुमार माली ने बताया कि बैठक को सहाड़ा विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी ,ब्लॉक अध्यक्ष सोहनलाल जाट ,गंगापुर नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश चंद्र तेली ,उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गहलोत ,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा हिरन , श्यामलाल पुरोहित, सुनील दत्त शर्मा, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष मोहनलाल तिवारी ने भी सम्बोधित किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story