पांसल रोड पर पानी की सप्लाई में आए कीड़े, लोगों में नाराजगी

X
भीलवाड़ा हलचल। शहर के पांसल रोड स्थित जवाहर नगर क्षेत्र में आज जलदाय विभाग की ओर से की गई पानी की सप्लाई में कीड़े आने से लोगों में रोष फैल गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सप्लाई के दौरान नलों से आने वाले पानी में लाल रंग के कीड़े निकल रहे थे।
जवाहर नगर निवासी लक्ष्मी नारायण पनवा ने बताया कि “आज जब पानी की सप्लाई आई, तो उसमें साफ नजर आ रहा था कि पानी के साथ लाल रंग के कीड़े भी आ रहे हैं। यह पीने योग्य नहीं है, और इससे बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।”
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की समस्या आए दिन सामने आती रहती है, लेकिन विभाग की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। लोगों ने जलदाय विभाग से जल्द जांच कर स्वच्छ पानी सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
-
Next Story
