दीपावली से पहले बोनस और एक्सग्रेशिया की मांग को लेकर श्रमिक संगठन ने मिल प्रबंधन को भेजा पत्र

गुलाबपुरा (अनुज शर्मा)। भारतीय टेक्सटाइल मजदूर संगठन, जिला भीलवाड़ा की ओर से जिलाध्यक्ष विकास मेवाड़ा व महामंत्री हेमंत कुम्भकार के नेतृत्व में श्रमिकों की ओर से राज. स्पिनिंग एंड वीविंग मिल्स लिमिटेड, खारीग्राम प्रबंधन, सुधीवा स्पिनर्स प्रा. लिमिटेड प्रबंधन व संगम इंडिया लिमिटेड प्रबंधन को पत्र भेजा गया है।

इस पत्र में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सेवारत श्रमिकों एवं कर्मचारियों को बोनस व एक्सग्रेशिया प्रदान करने की मांग की गई है। संगठन ने पत्र में उल्लेख किया है कि श्रमिकों के अथक परिश्रम से संस्थानों ने अच्छा लाभ अर्जित किया है, इसलिए दीपावली पर्व से पूर्व 20 प्रतिशत बोनस एवं 10 प्रतिशत एक्सग्रेशिया राशि वितरित की जानी चाहिए, जिससे कर्मचारियों की संस्था के प्रति निष्ठा व प्रेरणा बनी रहे।

संगठन ने यह भी कहा कि यह कदम श्रमिकों की भावना का सम्मान होगा और भविष्य में संस्थान के प्रति उनका विश्वास और अधिक मजबूत करेगा।

उक्त पत्र की प्रतिलिपि श्रम आयुक्त जयपुर, संयुक्त श्रम आयुक्त अजमेर, क्षेत्रीय उप श्रम आयुक्त भीलवाड़ा सहित अन्य संबंधित कार्यालयों को भी प्रेषित की गई है।

Next Story