अखिल भारतीय जैन संस्कार मंच फाउंडेशन द्वारा लम्पी से पीड़ित गायों के लिए किया गया गौ सेवा कार्य

भीलवाड़ा । परम पूज्य गुरुदेव , उप प्रवर्तक सिद्धार्थ मुनि मा सा के आशीर्वाद से श्री अखिल भारतीय जैन संस्कार मंच फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश बागरेचा के मार्गदर्शन के अंतर्गत आज कायन हाउस गौशाला भीलवाड़ा में लम्पी रोग से पीड़ित गायों के लिए आयुर्वेदिक लड्डू का वितरण किया गया जिसमें संस्था के राष्ट्रीय संगठन मंत्री धर्मचंद बापना एवं राष्ट्रीय प्रचार प्रसार मंत्री पीयूष खमेसरा ने बताया कि वर्तमान में गायों में लम्पी रोग बहुत तेजी से फैल रहा है और गायों का इम्यून सिस्टम बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक लड्डू खिलने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम की शुरुआत गायों की पूजा अर्चना और नवकार मंत्र का जाप करके औषधीय आयुर्वेदिक लड्डू खिलाए गए।
यह कार्यक्रम जैन संस्कार महिला मंच की राष्ट्रीय संरक्षिका साधना भंडारी और राष्ट्रीय महामंत्री किरण बाफना के सहयोग से रखा गया है।
इस अवसर पर जैन युवा सेवा संस्थान के संरक्षक भूपेंद्र पगारिया ,अंबेश नवयुवक मंडल संयुक्त मेवाड़ के प्रमुख अनिल खटोड़, चेयरमैन प्रमोद सिंघवी,शांति भवन श्री संघ के पूर्व मंत्री सुशील चपलोत , टीकम खारिवाल,दिलीप रांका, विवेक पारख,कमल मेहरा , पूर्व चेयरमैन और महावीर इंटरनेशनल की अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू पोखरना ,जया अग्रवाल,दीपिका पाटनी,वर्षा रांका,गरिमा रांका, पूजा जैन, नीता जैन,कल्पना जैन, पिंकी सोनी,मोनिका खारीवाल, आदि समाज सेवी बहने उपस्थित थी।
