दूध दाताओं को दर अंतर राशि के रूप में मिला बोनस, डेयरी से जुड़ने का आह्वान

दूध दाताओं को दर अंतर राशि के रूप में मिला बोनस, डेयरी से जुड़ने का आह्वान
X

बेरां (भैरूलाल गुर्जर)। बनेड़ा उपखंड क्षेत्र की नया खेड़ा दूध उत्पादन सहकारी समिति में रविवार शाम को दर अंतर राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष रामलाल कुमावत ने की। इस अवसर पर दूध दाताओं का सम्मान भी किया गया।

कुमावत ने सरकार द्वारा दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और अधिक से अधिक किसानों से डेयरी से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डेयरी किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का सशक्त माध्यम बन रही है।

कार्यक्रम में डेयरी सचिव शिवलाल शर्मा ने बताया कि समिति के 94 दूध दाताओं को कुल 1 लाख 16 हजार 375 रुपए की दर अंतर राशि बोनस के रूप में वितरित की गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष भंवर सुवालका, सुपरवाइजर, ग्रामीण व किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Next Story