खेत पर जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत

खेत पर जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत
X

भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के लोडियाणा गांव की एक बुजुर्ग महिला की खेत पर जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई।

बीगोद थाने के दीवान सुरेश कुमार ने बताया कि लोडियाणा निवासी प्रेम देवी 65 पत्नी शंकर कुमावत मंगलवार को खेत पर कृषि कार्य कर रही थी। जहां उसे जहरीले जंतु ने काट लिया। महिला को मांडलगढ़ अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपते हुये मौत के कारणों की जांच शुरु कर दी।

Next Story