नववर्ष से अस्तित्व में आ रहे गांधी नगर थाने में स्टाफ की तैनाती, मध्यरात्रि आदेश जारी, देखे सूची

X
By - भारत हलचल |30 Dec 2025 10:00 AM IST
भीलवाड़ा। हलचल। नव वर्ष के साथ अस्तित्व में आ रहे गांधी नगर पुलिस थाने में स्टाफ की नियुक्ति कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने मध्यरात्रि आदेश जारी करते हुए थाना संचालन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की है।
जारी आदेश के अनुसार गांधी नगर थाने में पुष्पा कसौटी को थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ उप निरीक्षक हंसपाल को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा चार सहायक उप निरीक्षक, चार हेड कांस्टेबल और 33 कांस्टेबलों की नियुक्ति की गई है।
देखे सूची

पुलिस विभाग के अनुसार स्टाफ की तैनाती से नए थाने के सुचारू संचालन में मदद मिलेगी और गांधी नगर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा। नववर्ष से थाना पूरी तरह सक्रिय होकर क्षेत्रवासियों को पुलिस सेवाएं प्रदान करेगा।
Tags
Next Story
