नीलगाय कुएं में गिरी, सूचना पर कोई भी नहीं पहुंचा, ग्राम वासियों में आक्रोश

नीलगाय कुएं में गिरी, सूचना पर कोई भी नहीं पहुंचा, ग्राम वासियों में आक्रोश
X

भीलवाडा। उपनगर पुर जाटों के खेडा सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापक शिवकुमार बेरवा के खेत के कुएं में एक नीलगाय गिर गई जिसकी सूचना क्षेत्र के पार्षद एवं आमजन द्वारा प्रशासन के तहसीलदार एवं पटवारी तथा वन विभाग को दी गई लेकिन कई घंटे इंतजार के बाद भी मौके पर कोई भी टीम या प्रशासन का अधिकारी नहीं पहुंचा जिससे जनता में प्रशासन के प्रति नाराजगी व्याप्त है। वन विभाग की द्वारा हड़ताल पर होना बताया गया। इसके बाद ग्रामवासियों की मदद से रस्सी बांधकर नीलगाय को जीवित बाहर निकाला गया।

Next Story