नीलगाय से टकराकर घायल हुए युवक ने तोड़ा दम

X
फाइल फोटो
By - राजकुमार माली |18 Jan 2026 1:18 PM IST
भीलवाड़ा प्रेम कुमार गढ़वाल। बदनोर थाना क्षेत्र में एक माह पहले नीलगाय से टकराये बाइक सवार युवक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
सहायक उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पाटन निवासी विजय 25 पुत्र सांवर भील 18 दिसंबर 2025 की शाम खेत से घर के लिए बाइक से रवाना हुआ। पाटन के नजदीक अचानक नीलगाय बाइक के सामने आ गई। इससे बाइक नीलगाय से टकरा जाने से विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद से लगातार विजय का उपचार चल रहा था। शनिवार देर शाम विजय ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story
