रामलला प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर बालाजी महाराज का विशेष श्रृंगार

रामलला प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर बालाजी महाराज का विशेष श्रृंगार
X

भीलवाड़ा। श्री बाल हनुमान मंदिर, बापू नगर में रामलला प्रतिष्ठा के पावन उपलक्ष्य में बालाजी महाराज का भव्य एवं पवित्र श्रृंगार श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर बालाजी महाराज को पारंपरिक धोती एवं साफा धारण कराया गया, जिससे संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा।

यह पावन श्रृंगार पंडित द्वारिका प्रसाद पारीक के सान्निध्य में संपन्न हुआ। मंदिर के पुजारी कुंज पारीक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं श्रृंगार संपन्न कराया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर प्रांगण में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Next Story