प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी भीलवाड़ा आये, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी भीलवाड़ा आये, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
X

भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी के प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने के बाद पहली बार भीलवाड़ा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा भीलवाड़ा के पूर्व जिला महामंत्री रोशन मेघवंशी के नेतृत्व में लंबिया टोल प्लाजा पर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।

बगड़ी के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा की, माल्यार्पण किया और उन्हें मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिनमें प्रमुख रूप से लक्ष्मी लाल शर्मा, ओम प्रकाश जांगिड़, दौलत माली, राजकुमार मालावत, राजकुमार सालवी, कुशल साहू, किशोर गहलोत, दिनेश सोनी, अजय पासवान, रामजश आचार्य, सत्यनारायण प्रजापत, महावीर साहू, भागचंद झांझावत, जगदीश दास रंगास्वामी, लक्की गवारिया, अंगद मेघवंशी, कार्तिक मालावत, राजू गुजर और भगवान गाडरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के साथ प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।

Next Story