पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाकरा में मेघा पीटीएम, कृष्ण भोग एवं निपुण मेले का आयोजन

शक्करगढ। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाकरा में शुक्रवार को विद्यालय परिसर में मेघा पीटीएम, कृष्ण भोग एवं निपुण मेले का सफल आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सोजीराम मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में पीईईओ क्षेत्र के कुल आठ विद्यालयों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात मेघा पीटीएम के अंतर्गत अभिभावकों ने अपने छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त की और शिक्षकों से संवाद किया।
मध्यांतर के पश्चात निपुण मेले का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ एसएमसी सदस्य सांवरिया सालवी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शैक्षणिक गतिविधियों, रचनात्मक कार्यों एवं नवाचारों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
निर्णायक मंडल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पीईईओ क्षेत्र के शिक्षकगण विक्रम जांगिड़, जगरूप गुर्जर, राधेश्याम कंजर, प्रकाश सालवी, राकेश यादव, मुकेश प्रजापत सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी की सक्रिय सहभागिता से आयोजन सफल, प्रेरणादायी एवं उत्साहपूर्ण रहा।
