गंगापुर में वाहन रैली कल, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर शामिल होगें....

गंगापुर । गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण जन्मोत्सव पर गुर्जर समाज विशाल वाहन रैली एंव भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। देव मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि भगवान श्री देवनारायण जन्मोत्सव पर मैलोनी मौहल्ला स्थित दाता का बावजी मंदिर प्रांगण से शनिवार सुबह 11 बजे विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी, जो कस्बे के गुर्जर चौक,चारभुजानाथ मंदिर, माली मौहल्ला, निमड़िया भैरवनाथ मंदिर, डाक बंगला चौराहा, बस स्टैंड, भूत बावजी, सहाड़ा दरवाजा, ईलाजी का चौक, पंचतीर्थ बालाजी मंदिर होते हुए पुन: मंदिर प्रांगण पंहूचेगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, विधायक लादूलाल पितलिया, मांडल उदयलाल भडाणा, प्रधान नीरज गुर्जर, श्याम लाल गुर्जर, सरपंच रतन लाल गुर्जर, मोहनलाल सराधना सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे, वही रविवार सुबह भव्य शोभायात्रा निकलेगी, दो दिवसीय कार्यक्रम में गुर्जर समाज सहित अन्य जनप्रतिनिधि लोग शामिल होगें।

Tags

Next Story