यूनेस्को टेम्पल में दो दिवसीय तृतीय पाटोत्सव संपन्न

यूनेस्को टेम्पल में दो दिवसीय तृतीय पाटोत्सव संपन्न
X

भीलवाड़ा। जिला यूनेस्को एसोसिएशन भीलवाड़ा के तत्वावधान में शहर के समीप ईरांस स्थित देवछाया विहार कॉलोनी में बने यूनेस्को टेम्पल परिसर में बसंत पंचमी महोत्सव और सरस्वती मंदिर का दो दिवसीय तृतीय पाटोत्सव समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रदेश यूनेस्को संयोजक गोपाल लाल माली ने कहा कि बसंत पंचमी से बसंत ऋतु का आरंभ माना जाता है और यह पर्व जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, उत्साह तथा ज्ञान के प्रसार का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि प्रकृति के परिवर्तन के साथ मानव जीवन में भी नए संकल्प और चेतना का संचार होता है।

यूनेस्को की प्रवक्ता मधु लोढ़ा ने जानकारी दी कि इस अवसर पर मां सरस्वती की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार कर फूलों से सजाया गया। निर्धारित समय पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विशेष पूजा अर्चना कर मानव कल्याण की कामना की। इसके बाद महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

महाआरती के पश्चात महाप्रसादी का वितरण हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, सचिव जगदीशचंद्र मुंदडा, संगठन मंत्री कमलेश जाजू, उपाध्यक्ष पुष्पा सुराणा, राजेश आचार्य, अशोक सुवालका, तोताराम माली के साथ ही उपाध्यक्ष नंदकिशोर पारीक, विद्यासागर सुराणा, सहकोषाध्यक्ष हरनारायण माली, अशोक काबरा, जुगल किशोर लढ़ा, रामचंद्र मुंदडा, अरविंद अग्रवाल, लता अग्रवाल, सत्यनारायण शर्मा, एडवोकेट अशोक गट्टानी, राजेश जीनगर, कन्हैयालाल बुलीवाल, मुकेश माली, संपत बुलीवाल, विकिल बंजारा, रोशन गढ़वाल और पुजारी कन्हैयालाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Next Story