बसन्त पंचमी पर शोभायात्रा निकाली

पुर। उपनगर पुर में बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बसन्त ऋतु के आगमन पर पेड़ पौधे नए पत्तों एवं फूलों से लद गए। लोगों ने बसंत ऋतु के स्वागत के लिए अपने अपने घरों में विभिन्न व्यंजन बनाए। इस अवसर पर नामदेव छिपा समाज द्वार भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो पुर के विभिन्न मार्गों से होती हुई बस स्टैंड पहुंची। शोभायात्रा में पुरुष एवं महिलाएं पीले वस्त्रों में सज धज कर भगवान के भजनों पर बैंड बाजों की धुन पर नाचते गाते हुए चल रहे थे।

Next Story