देवनारायण जयंती पर भगवान श्री देव दरबार में भव्य धार्मिक आयोजन

देवनारायण जयंती पर भगवान श्री देव दरबार में भव्य धार्मिक आयोजन
X

फूलियाकलां राजेश शर्मा।। गुर्जर समाज के आराध्य देव, भगवान श्री देव दरबार की देवनारायण जयंती पर आमली बारेठ में भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए सवामण दूध, काजू, केशर एवं मावे से बनी खीर का भोग लगाया जाएगा। जन्मोत्सव मध्य रात्रि के बाद प्रसाद रूप में सभी श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।

मंदिर विकास समिति एवं समाज के प्रतिनिधियों ने जयंती की पूर्व संध्या पर बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। 25 जनवरी, रविवार को बैंड-बाजे के साथ भगवान श्री देव दरबार की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस शोभा यात्रा में घोड़ी पर भगवान श्री देव दरबार की 31 फीट ऊंची ध्वज पताका लहराई जाएगी।

कार्यक्रम में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के भोजन, पेयजल और चिकित्सा जैसी व्यवस्थाएं संपूर्ण रूप से निशुल्क रहेंगी। इससे पूर्व 24 जनवरी, शनिवार को श्याम म्यूजिकल ग्रुप और दिनेश खारोल एण्ड पार्टी द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाज की प्रतिभाशाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। मंदिर परिसर में विशेष विद्युत सजावट की जाएगी।

मंदिर विकास समिति ने बैठक में आगामी धार्मिक कार्यक्रमों और मंदिर के सभा कक्ष निर्माण, विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार किए। समिति के सदस्य हेमराज गुर्जर, उदयलाल हाकला, शोकिन कुमावत, परमेश्वर कुमावत, छगनलाल गुर्जर, रामधन हाकला, बजरंग गुर्जर, रामस्वरूप गुर्जर, ओनाड बेराड, घीसालाल ओतवाल सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।

आयोजक मंदिर पुजारी गोपाल गुर्जर, महावीर गुर्जर, आसाराम गुर्जर, देवराज, लादू लाल, उदयलाल भोपा ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।

Next Story