भीलवाड़ा: विराट हिंदू सम्मेलन में प्रभात फेरी और वाहन रैली का आयोजन

भीलवाड़ाBHN आगामी विराट हिंदू सम्मेलन को भव्य और यादगार बनाने के लिए आयोजन समिति ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। समिति अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जागेटिया ने बताया कि पांच दिवसीय विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है और शहरवासियों में उत्साह चरम पर है।
समिति के अनुसार, सुबह 7 बजे बड़लेश्वर महादेव मंदिर से प्रभात फेरी का शुभारंभ होगा। यह फेरी आदर्श नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर चारभुजा मंदिर पर पहुंचकर समाप्त होगी, जिसमें भक्तिगीतों के साथ श्रद्धालुओं की उपस्थिति दर्शनीय होगी।
सांय 5 बजे आदर्श नगर गेट से एक विशाल वाहन रैली का आयोजन भी किया जाएगा। रैली मार्ग में मां सिद्धि दात्री शक्ति पीठ मंदिर, शिव मंदिर, चारभुजा मंदिर, विवेकानंद विद्या मंदिर, गली नंबर 9 और गली नंबर 01 शामिल हैं और यह पुनः आदर्श गेट पर समाप्त होगी।
आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।
