आईसीएसएसआर प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

आईसीएसएसआर प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
X

भीलवाड़ा बीएचएन।संगम विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR), नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “विकसित भारत @2047 के लिए सुदृढ़ प्रबंधन पद्धतियाँ” का उद्घाटन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. नागेश्वर राव, पूर्व कुलपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) उपस्थित रहे, जबकि प्रो. सुरेश के. अग्रवाल, कुलपति महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन के मार्गदर्शक एवं निदेशक डॉ. मुकेश शर्मा ने बताया कि देशभर से 300 से अधिक शोधार्थी, विद्यार्थी एवं शिक्षाविद सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

सम्मेलन संयोजक डॉ. संदीप चौरसिया ने बताया कि कार्यक्रम को छह तकनीकी सत्रों में विभाजित किया गया है, ताकि प्रत्येक प्रतिनिधि अपने शोध एवं विचार प्रस्तुत कर सके। सह-संयोजक प्रो. लोकेश त्रिपाठी की उपस्थिति भी इस अवसर पर उल्लेखनीय रही।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना ने कहा कि आईसीएसएसआर द्वारा समर्थित यह सम्मेलन सांगम विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण है और यह विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ करेगा। उद्घाटन अवसर पर सम्मेलन स्मारिका का भी विधिवत विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में वाइस चांसलर डॉ. मानस रंजन पाणिग्रही एवं कुल सचिव डॉ. आलोक कुमार ने आयोजन की सराहना करते हुए प्रबंधन विभाग को बधाई दी। यह राष्ट्रीय सम्मेलन विश्वविद्यालय की अकादमिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त करेगा।

Next Story