रामलला महोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब

रायपुर, (किशन खटीक) – हनुमान चालीसा मंडल द्वारा बस स्टैंड परिसर में आयोजित रामलला महोत्सव में हजारों महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। यह महोत्सव रामलला की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें पांच संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री रामलला दरबार की तस्वीर पर माल्यार्पण और तिलक के साथ महाआरती से हुई। समस्त भक्तों ने भजन पर सामूहिक नृत्य किया और अंत में प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर संत मदन मोहन दास महाराज, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. मीरा किराड, भाजपा महामंत्री गौरव कोठारी, भारत विकास परिषद के संरक्षक सुभाष चंद्र झंवर, हनुमान चालीसा मंडल संरक्षक शिवनारायण सेन, हनुमान चालीसा मंडल प्रभारी रमेश चंद्र वैष्णव, अध्यक्ष अनिल दाधीच सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए व्यापार मंडल द्वारा भव्य आतिशबाजी का आयोजन भी किया गया। आयोजकों ने सभी भक्तों का स्वागत और अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित की।
