सड़क सुरक्षा के तहत नाटक का मंचन

सड़क सुरक्षा के तहत नाटक का मंचन
X

गंगापुर ( दिनेश लक्षकार). राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन राजसमंद एवं राष्ट्रीय टोल प्लाजा के संयुक्त तत्वावधान में भीलवाड़ा के रंगकर्मी भवानी शंकर भट्ट प्रधानाचार्य डेलाना के निर्देशन में तैयार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डेलाना की बालिकाओं ने श्रेष्ठ प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया ।टोल प्लाजा अधिकारी अमित तेंदुलकर ने बताया कि इन दोनों

नाटक में सुमन बंजारा मोनिका शर्मा रश्मि बंजारा पूनम माली प्रियंका माली सोनिया रेगर ने रोचक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इन बालिकाओं ने नाटक दर्द ए दुख्तर का भी मंचन किया। नाटक में संगीत संयोजन भवानी शंकर भट्ट एवं उमेश गंधर्व ने किया तकनीकी सहायता मेना धाकड़ द्वारा की गई। ग्राम डेलाना की सभी

बालिकाओं के श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सीबीईओ राजेश कुमार शर्मा नरोत्तम कुमार दाधीच ए सी बी ई ओ माधव सिंह बड़वा अक्षय राज झाला प्रधानाचार्य सुशील कुमार टॉक एवं स्टाफ के सभी साथियों ने बालिकाओं को बधाई दी।

Next Story