नाबालिग लडक़ी से रेप, आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजा

By - bhilwara halchal |23 Jan 2026 7:47 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। एक नाबालिग लडक़ी से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, जिसे अदालत में पेश करने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
शक्करगढ़ थाना प्रभारी पूरणमल मीणा ने बताया कि मुकेश भील नामक युवक ने गत दिनों एक नाबालिग लडक़ी से रेप किया। इसे लेकर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
Next Story
