लाडपुरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई देवनारायण जयंती

लाडपुरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई देवनारायण जयंती
X

लाडपुरा शिव लाल जांगिड़। कस्बे के कोटा चित्तौड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बिहारी नाथ देवनारायण मंदिर बनी में शनिवार को भगवान श्री देवनारायण जी का 1114वां अवतरण दिवस भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा अर्चना के साथ पांच क्विंटल दाल चावल का भोग अर्पित किया गया और बाद में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

देव जन्मोत्सव पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भक्तों ने भगवान देवनारायण के दर्शन कर परिवार की सुख समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर में पुजारी नंदलाल गुर्जर, भोपाजी भंवर लाल गुर्जर और भेरूलाल गुर्जर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा संपन्न कराई।

पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। कार्यक्रम में संरक्षक ठाकुर रणजीत सिंह शक्तावत, अध्यक्ष नंदकिशोर सनाढ्य, कालूलाल सुथार पटेल, भगवान लाल सुथार, दिनेश सिंह शक्तावत, मोडूलाल माली, शंभू लाल धाकड़, मोहन सिंह शक्तावत, शंभू गुर्जर सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Next Story