गंगापुर में भगवान देवनारायण जन्मोत्सव पर वाहन रैली का आयोजन

गंगापुर में भगवान देवनारायण जन्मोत्सव पर वाहन रैली का आयोजन
X


गंगापुर ( रिपोर्टर दिनेश लक्षकार)

गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण जन्मोत्सव पर गुर्जर समाज द्वारा शनिवार को विशाल वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली कस्बे के मैलोनी मौहल्ला स्थित दाता का बावजी मंदिर प्रांगण से शुरू हुई, जो गुर्जर चौक,चारभुजानाथ मंदिर, माली मौहल्ला, भैरवनाथ मंदिर, डाक बंगला, बस स्टैंड, भूत बावजी मंदिर, सहाड़ा दरवाजा, ईलाजी का चौक, पंचतीर्थ बालाजी होते हुए पुन मंदिर प्रांगण पहंची। जहां मंदिर में महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मांडल विधायक उदय लाल भडाणा, कांग्रेस नेता रणदीप त्रिवेदी,राजसमंद देव सेना जिला अध्यक्ष राजू लाल खटाना,मनीष गुर्जर, सरपंच रतन लाल गुर्जर, राकेश शर्मा, पार्षद सुरेश गुर्जर, सांवर मल सहित गुर्जर समाज जनप्रतिनिधि लोग शामिल हुए। थाना प्रभारी अर्जुन लाल गुर्जर पुलिस जाप्ते के साथ मौजूद थे।

Next Story