विराट हिन्दू सम्मेलन का आजाद चौक ब में आज, वाहन रैली से लेकर शोभायात्रा तक होंगे कार्यक्रम

विराट हिन्दू सम्मेलन का  आजाद चौक ब में आज, वाहन रैली से लेकर शोभायात्रा तक होंगे कार्यक्रम
X


भीलवाड़ा। शहर में 25 जनवरी 2026 रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आजाद चौक क्षेत्र का रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित अग्रवाल उत्सव भवन में आयोजित होगा। आयोजन समिति ने इसे हिन्दू समाज में एकता, जागरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है।

सम्मेलन के तहत पूरे दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह 10 बजे आजाद चौक मैदान से वाहन रैली की शुरुआत होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर संत राम जी की बावड़ी वाले चौक से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 4 बजे अग्रवाल उत्सव भवन में महाआरती एवं भारत माता की आरती का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम 5 बजकर 30 मिनट से 7 बजे तक भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।

आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाजजन, संत महात्मा और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना और सामाजिक चेतना को मजबूत करना है। नागरिकों से परिवार सहित उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

आयोजकों के अनुसार इस ऐतिहासिक अवसर पर समाज के भविष्य को लेकर मंथन किया जाएगा और नई दिशा देने पर विचार किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है तथा स्वयंसेवकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

ये भी पढ़ें -अपने राज्य / शहर की ताजा खबर पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे ](http://www.bhilwarahalchal.com/) अपनी खबर भेजे 9829041455

Next Story