बजरी माफिया के हौसले बुलंद: पत्रकार के घर में घुसकर जान से मारने की दी धमकी

X
By - bharathalchal |25 Jan 2026 7:25 PM IST
गंगापुर, : बजरी माफिया ने पत्रकार प्रकाश चंद्र खारोल के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। यह घटना रविवार सुबह 7:00 बजे की है, जब पत्रकार ने चीड़ खेड़ा के अंदर अवैध बजरी के ट्रैक्टरों का वीडियो बनाया था।
बजरी माफिया सांवरमल जाट बागोर ने अपनी बोलरो लेकर पत्रकार के घर पहुंचा और उन्हें धमकी दी कि अगर आगे से कोई वीडियो अपलोड हुई तो जान से मार देंगे। पत्रकार के हाथ से फोन छीन लिया गया और जाति वाद गाली गलौज कर धक्का मुखी की गई।
पत्रकार खारोल ने पुलिस थाना गंगापुर में मुकदमा दर्ज करवाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
Next Story
