बड़लियास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध बजरी खनन करते तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां जब्त, बजरी माफियाओं में हड़कंप

बड़लियास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध बजरी खनन करते तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां जब्त, बजरी माफियाओं में हड़कंप
X



​सवाईपुर (सांवर वैष्णव)। जिले के बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त किया है, जिससे क्षेत्र के बजरी माफियाओं में खलबली मच गई है।

​खारों का खेड़ा के पास हुई कार्रवाई

​थाना प्रभारी मुन्नीराम चोयल ने बताया कि पुलिस टीम को क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खारों का खेड़ा गांव के पास दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान अवैध बजरी से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ा गया।

​माइनिंग विभाग को दी सूचना

​पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए माइनिंग विभाग को सूचित कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

​अपराध और क्षेत्र की कानून व्यवस्था से जुड़ी हर बड़ी और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें भीलवाड़ा हलचल के साथ।

​भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए

​समाचार: प्रेम कुमार गढवाल (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

​विज्ञापन: विजय गढवाल (6377364129)

​सम्पर्क कार्यालय: भीलवाडा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाडा (फोन: 7737741455)

Next Story