मनरेगा को बचाने के लिए कांग्रेस का 'चौपाल जन आंदोलन', रामलाल जाट ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

मनरेगा को बचाने के लिए कांग्रेस का चौपाल जन आंदोलन, रामलाल जाट ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
X


​भीलवाड़ा हलचल । केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कथित तौर पर कमजोर करने के प्रयासों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) के अध्यक्ष रामलाल जाट के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मांडल-सुवाणा द्वारा 'मनरेगा बचाओ जन आंदोलन' के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में चौपाल और जनसभाओं का आयोजन किया गया।

​विभिन्न पंचायतों में गूंजी केंद्र के खिलाफ आवाज


​आज सुबह 11 बजे से ही कांग्रेस नेताओं ने जनसंपर्क अभियान शुरू किया। यह आंदोलन हलेड ग्राम पंचायत से शुरू होकर दाँथल, धुमडास, रूपाहेली और कान्दा ग्राम पंचायतों तक पहुँचा। इन सभाओं के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए आवाज बुलंद की।

​मजदूरों और किसानों की अनदेखी का आरोप

​पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा:

​भुगतान में देरी: जब से भाजपा सत्ता में आई है, मनरेगा मजदूरों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है।

​काम के दिनों का भ्रम: राजस्थान में मजदूरों को 100 दिन का काम भी नहीं मिल पा रहा है, जबकि भाजपा 125 दिन की बात कर जनता को भ्रमित कर रही है।

​भ्रष्टाचार और महंगाई: अधिकारी और नेता भ्रष्टाचार में लीन हैं, वहीं महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।

​किसानों की उपेक्षा: मांडल और सहाड़ा विधानसभा क्षेत्रों में अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला है।

​उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चुने हुए जन प्रतिनिधियों को प्रताड़ित कर रही है और आवाज उठाने वालों को जेल में डालने का डरावा दिया जा रहा है।

​ये रहे उपस्थित

​इस जन आंदोलन में प्रदेश सचिव शंकर लाल गाडरी, विधानसभा समन्वयक डॉ. प्रदीप शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष विकास सूवलाका, पंचायत राज जिलाध्यक्ष श्याम लाल गुर्जर, हरफूल जाट, जमना लाल गाडरी, शंकर लाल जाट, राजू जाट, गणेश डोगीवाल, ओमप्रकाश जाट, कैलाश चौधरी, बना लाल जाट, शिवराज जाट सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​राजनीति और क्षेत्र की कानून व्यवस्था से जुड़ी हर बड़ी और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें भीलवाड़ा हलचल के साथ।

​भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए

​समाचार: प्रेम कुमार गढवाल (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

​विज्ञापन: विजय गढवाल (6377364129)

​सम्पर्क कार्यालय: भीलवाडा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाडा (फोन: 7737741455)

Next Story