'श्रीजी पैराडाइस' के आयोजन में उमड़ा जनसैलाब, आधुनिक सुविधाओं और निवेश के अवसरों ने जीता निवेशकों का दिल

भीलवाड़ा शहर के रियल एस्टेट क्षेत्र में भरोसे का पर्याय बन चुके श्रीजी ग्रीन विला ग्रुप द्वारा आयोजित 'लंच, टॉक एंड इन्वेस्टमेंट' इवेंट आज भव्य रूप से संपन्न। इस मेगा इवेंट में निवेशकों और शहरवासियों ने भारी उत्साह दिखाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुवाणा पंचायत समिति के उप-प्रधान श्याय लाल गुर्जर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में मैट्रिक्स पार्टनर्स से संदीप सोनी, भंवर पोंजी , मनोहर लाल शर्मा , सम्पत सांलवी, शोभा लाल अहीर , संगम ग्रुप से राधेश्याम लड्ढा और श्रीजी ग्रीन विलास से अतीत लड्ढा ने शिरकत की। आए हुए अतिथियों ने श्रीजी पैराडाइस की प्लानिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना करते हुए इसे निवेश के लिए सबसे सुरक्षित और उभरता हुआ क्षेत्र बताया। रविवार का दिन होने के कारण माहौल उत्सव जैसा रहा। उपस्थित अतिथियों और ग्राहकों ने सामूहिक पतंगबाजी और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। चर्चा के दौरान एक्सपर्ट्स ने माना कि श्रीजी पैराडाइस की लोकेशन और सुविधाओं के कारण भविष्य में यहाँ प्रॉपर्टी की कीमतों में बेहतरीन उछाल आना तय है।
डायरेक्टर्स का संदेश:
ग्रुप के डायरेक्टर्स शंकर डांगी, सत्यनारायण माली और कैलाश माली ने बताया कि "श्रीजी ग्रीन विला ग्रुप का लक्ष्य हमेशा से आमजन को किफायती दाम में प्रीमियम सुविधाएं देना रहा है। आज की भारी बुकिंग और लोगों का अटूट विश्वास हमारी सफलता का प्रमाण है।"
