यादवी एकेडमी स्कूल बोरडा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

बोरडा। यादवी एकेडमी स्कूल, बोरडा में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर शिक्षाविद दुर्गालाल बारेठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वार्ड पंच रामचंद्र प्रजापत, भगवानलाल जाट, समाजसेवी भगवानलाल बिश्नोई, नंदलाल खारोल, शंकरलाल कुमावत, सत्यनारायण कुमावत, छोटूलाल जाट, लक्ष्मण खारोल, शंकरलाल बिश्नोई, लादी कुमावत, गोवर्धन कुमावत एवं नारायणलाल नंगरिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत में विद्यालय के निदेशक कुलदीप बारेठ ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके पश्चात विद्यालय के बालक-बालिकाओं द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, कविता एवं भाषणों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा किए गए आकर्षक जिमनास्टिक प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का सफल संयोजन छात्रा ममता सेन एवं कृतिका बिश्नोई द्वारा किया गया।

Next Story