बिजौलियाँ: बाड़े में घुसा पैंथर, बछड़ी पर हमला , ग्रामीणों में दहशत

बिजौलियाँ (दीपक राठौर)। क्षेत्र के गोपालपुरा गांव में बीती रात पैंथर के हमले से एक बार फिर सनसनी फैल गई। पैंथर ने रिहायशी इलाके में घुसकर एक पशु बाड़े में बछड़ी को अपना शिकार बनाने का प्रयास किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना गोपालपुरा निवासी प्रकाश तेली के घर की है। रात करीब 2 बजे एक पैंथर दीवार फांदकर पशुओं के बाड़े में घुस गया और वहां बंधी बछड़ी पर हमला कर उसे लहू-लुहान कर दिया। बछड़ी के पास ही बंधी गाय ने जब पैंथर को देखा तो वह डर के मारे जोर-जोर से छटपटाने लगी। गाय की आवाज सुनकर प्रकाश और उनके परिवारजन तुरंत जाग गए और बाहर आए। शोर शराबा सुनकर पैंथर बछड़ी को छोड़ भाग निकला।
बिजोलिया क्षेत्र में पैंथर के मूवमेंट और आए दिन मवेशियों पर हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भारी दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि पैंथर अब जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्रों और घरों के भीतर बने बाड़ों तक पहुँच रहे हैं, जिससे न केवल पशुधन बल्कि इंसानों की जान पर भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर पैंथर को जल्द पकड़ने की मांग की है।
वन्यजीवों के हमले और क्षेत्र की कानून व्यवस्था से जुड़ी हर बड़ी और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें भीलवाड़ा हलचल के साथ।
भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए
* समाचार: प्रेम कुमार गढवाल (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
* विज्ञापन: विजय गढवाल (6377364129)
* सम्पर्क कार्यालय: भीलवाडा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाडा (फोन: 7737741455)
