बिना लाइसेंस बंदूक लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, हथियार जब्त

भीलवाड़ा। जिले की मांडलगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान बिना लाइसेंस टोपीदार बंदूक लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर हथियार जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सहायक उप निरीक्षक रामलाल टीम के साथ नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान बाकरिया क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध हालत में टोपीदार बंदूक के साथ नजर आया। रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मिटूसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह राजपूत निवासी काबरिया बताया।

जब पुलिस ने उससे हथियार का लाइसेंस मांगा तो वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने मौके पर ही बंदूक जब्त कर युवक को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Next Story