भाजपा नेता लादू लाल तेली को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रवासी बनाया

भाजपा नेता लादू लाल तेली को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रवासी बनाया
X

भीलवाडा BHN केंद्रीय नेतृत्व ने भीलवाडा भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए प्रवासी नियुक्त किया है।

पश्चिम बंगाल भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी पत्र में भाजपा नेता लादू लाल तेली को 30 जनवरी को नेशनल लाइब्रेरी कोलकाता में आयोजित प्रवासी बैठक में दोपहर 12 बजे पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत वे बुधवार सुबह कोलकाता के लिए रवाना हो गए।

लादू लाल तेली इससे पहले जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में सुचेतगढ़ विधानसभा प्रभारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उन्हें संगठनात्मक कार्यों और चुनाव प्रबंधन का लंबा अनुभव रहा है। इसी अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए पश्चिम बंगाल चुनाव में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तीन दशक लंबे राजनीतिक सफर में उन्होंने मंडल स्तर से लेकर जिलाध्यक्ष तक संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। कार्यकर्ता निर्माण, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान और चुनावी रणनीति में उनकी अहम भूमिका रही है।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - [email protected]

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Next Story