पांसल चौराहे पर कांग्रेस का 'मनरेगा बचाओ' आंदोलन; केंद्र सरकार के खिलाफ मजदूरों ने शुरू किया अनशन
भीलवाड़ा (हलचल)। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कथित रूप से कमजोर करने के प्रयासों के खिलाफ आज कांग्रेस ने जिले में आंदोलन का शंखनाद किया। जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) मजदूर मंडल के तत्वावधान में पांसल चौराहे पर एक दिवसीय धरना-अनशन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने केंद्र की नीतियों को 'जनविरोधी' करार देते हुए नारेबाजी की।
धरने को संबोधित करते हुए पीसीसी सदस्य मनोज पालीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा कानून में बदलाव कर इसे धीरे-धीरे समाप्त करने की साजिश रच रही है। राज्य सरकारों पर 40 प्रतिशत वित्तीय भार डालना और कानून में संशोधन करना सीधे तौर पर मजदूरों के हक पर हमला है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस इन शर्तों को स्वीकार नहीं करेगी।
सड़क से संसद तक होगा संघर्ष: जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक (जी.पी.) ने अपने संबोधन में कहा कि मनरेगा गरीब परिवारों के लिए सुरक्षा कवच है। भाजपा सरकार इसे कमजोर कर गरीबों की रोजी-रोटी छीनना चाहती है। कांग्रेस इसके खिलाफ सड़क से संसद तक मजबूती से लड़ेगी।
इनकी रही मौजूदगी
मजदूर मंडल प्रभारी प्रकाश चंद्र ओझा एवं सह-प्रभारी अरुण कुमार राय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन कुंदन शर्मा ने किया। धरने में संजय पेड़ीवाल, अनिल राठी, राजेंद्र जैन, कुणाल ओझा, डॉ. फरियाद मोहम्मद, अशोक जैन, दीपक पुरोहित, योगेश सोनी, शांति लाल धोलपुरिया, हमीद रंगरेज, सुरेश बम्ब, सत्यवीर सिंह राठौड़ सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल (9413376078)
व्हाट्सएप: 9829041455
विज्ञापन: विजय गढवाल (6377364129)
सम्पर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
ईमेल: [email protected]
