सांगानेर में होली की स्थापना: परंपराओं के साथ शुरू हुआ त्योहारों का आगाज, एक माह बाद होगा दहन

सांगानेर में होली की स्थापना: परंपराओं के साथ शुरू हुआ त्योहारों का आगाज, एक माह बाद होगा दहन
X


भीलवाड़ा (प्रहलाद तेली/हलचल)। शहर के उपनगर सांगानेर में आज ग्रामीण संस्कृति और परंपरागत रीति-रिवाजों की अनूठी झलक देखने को मिली। ग्रामवासियों द्वारा सामूहिक रूप से विधि-विधान के साथ होली की स्थापना की गई। इस स्थापना के ठीक एक माह बाद शुभ मुहूर्त में होली का दहन किया जाएगा।

सुख-समृद्धि की कामना के साथ पूजन

होली स्थापना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्रित होकर पूजा-अर्चना की और गांव में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की। सांगानेर क्षेत्र में होली स्थापना का विशेष महत्व है, जहाँ प्राचीन काल से ही इन परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है।

इनकी रही उपस्थिति

इस धार्मिक आयोजन में भेरू लाल कीर, जमना लाल जाट, सूखा कीर, रामेश्वर जाट, कालू जाट, भेरू लाल जाट, बंशी कीर एवं गोपी लाल तेली सहित कई गणमान्य ग्रामवासी शामिल हुए। पूजा के बाद सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी। सांगानेर में इस आयोजन को लेकर युवाओं और बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

* समाचार: प्रेम कुमार गढवाल (9413376078)

* व्हाट्सएप: 9829041455

* विज्ञापन: विजय गढवाल (6377364129)

* सम्पर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

* फोन: 7737741455

* ईमेल: [email protected]


Next Story