भीलवाड़ा: जिला दाधीच मंडल की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, राजमल जोशी ने टीम विस्तार कर फूंकी नई ऊर्जा

भीलवाड़ा: जिला दाधीच मंडल की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, राजमल जोशी ने टीम विस्तार कर फूंकी नई ऊर्जा
X


भीलवाड़ा (हलचल)। दाधीच समाज की एकता और संगठन के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से रविवार को जिला दाधीच मंडल की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजमल जोशी (कांदा) ने की।

राजमल जोशी ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि समारोह के दौरान जिला अध्यक्ष राजमल जोशी ने समाज हित में कार्यों को गति देने के लिए अपनी टीम का विस्तार किया और नए मनोनीत पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।

नवनियुक्त कार्यकारिणी इस प्रकार है:

महावीर शर्मा: उपाध्यक्ष

सत्यदेव त्रिपाठी: महामंत्री

जगदीश शर्मा (भगवानपुरा): कोषाध्यक्ष

कैलाश चंद्र शर्मा: विधि मंत्री

ओम दाधीच (मिश्रा टीटोडा): प्रचार मंत्री

अन्य सदस्य: शंकर लाल ओझा, रेखा कुदाल और दीपक शर्मा।

समाज सेवा की ली शपथ

शपथ ग्रहण के दौरान सभी मनोनीत पदाधिकारियों ने भगवान महर्षि दधीचि का स्मरण करते हुए समाज हित में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष राजमल जोशी ने विश्वास जताया कि नई टीम समाज के विकास और संगठन की मजबूती के लिए नए आयाम स्थापित करेगी।

समाचार के लिए संपर्क: प्रेम कुमार गढवाल (9413376078)

ईमेल: [email protected]

विज्ञापन: विजय गढवाल (6377364129)

सम्पर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story