भीलवाड़ा भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने देखा बजट का लाइव प्रसारण: पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री रहे मौजूद

भीलवाड़ा भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने देखा बजट का लाइव प्रसारण: पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री रहे मौजूद
X


भीलवाड़ा (हलचल)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में लाइव प्रसारण देखा गया। जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बजट की बारीकियों को समझा और इसे 'विकसित भारत' की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

वरिष्ठ नेताओं का रहा सानिध्य

बजट प्रसारण के दौरान पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया और पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके सानिध्य में जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, मोर्चों के अध्यक्षों और शहर के चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने बजट की महत्वपूर्ण घोषणाओं पर चर्चा की।

ये पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया, जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, प्रहलाद त्रिपाठी, गोपाल तेली, मंजू चेचाणी, कल्पेश चौधरी, सुरेंद्र सिंह मोटरास, आरती कोगटा, पंकज मानसिंहका, मनोज बुलानी, शशांक बिड़ला, महावीर समदानी, रागिनी गुप्ता, महेंद्र नायक और बाबूलाल आचार्य सहित कई गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बजट कार्यक्रम समिति की सक्रियता

कार्यक्रम को सफल बनाने में बजट कार्यक्रम समिति की ज्योति आशीर्वाद, अजय नौलखा, राहुल ग़ग्गड़, महादेव बाहेती, मंजू पालीवाल, ऋतुशेखर शर्मा, नागेन्द्र सिंह, मुकेश सोनी, रमेश खोईवाल और मुकेश चेचाणी का विशेष सहयोग रहा। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने बजट में मध्यम वर्ग, किसानों और टेक्सटाइल हब भीलवाड़ा के लिए संभावित लाभों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

समाचार के लिए संपर्क: प्रेम कुमार गढवाल (9413376078)

ईमेल: [email protected]

विज्ञापन: विजय गढवाल (6377364129)

सम्पर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story