परिवार पर हमला, आधा दर्जन लोग घायल

भीलवाड़ा। जिले के मांडल थाना क्षेत्र में रंजिशवश कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये। इनमें एक छोटी बच्ची शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते पीडि़त परिवार के घर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। लाठी डंडों से लैस लोग, परिवार पर टूट पड़े। हमले में बुजुर्ग महिला गीता देवी, जगदीश, लाड़ी देवी, महावीर, सीमा और करीब 13 माह की ज्योति घायल हो गई। इन सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरु कर दी।

Next Story