रायला में जहरीली वस्तु खाने से युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

रायला रमेश दरगड। क्षेत्र में जहरीली वस्तु खाने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कमलेश जीनगर पुत्र देवकरण जीनगर के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल फैल गया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को कमलेश ने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए हायर सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही रायला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना एएसआई गुलाब नबी खां ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाया गया, इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
इस मामले में मृतक के भाई प्रवीण जीनगर ने रायला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है और जहरीली वस्तु के सेवन के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
