पीएम श्री बापूनगर में संविधान कक्ष का जिला कलेक्टर ने किया उद्घाटन

भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर जसमीत संधु ने पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बापू नगर में चल रही पीएम श्री योजना की समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संस्था प्रधान सुनीता नानकानी ने योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। कलेक्टर महोदय ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और योजना के माध्यम से विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता तथा आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर कलेक्टर ने विद्यालय में नवनिर्मित संविधान कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संविधान कक्ष का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। कलेक्टर महोदय ने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि वे संविधान को समझें और उसके मूल्यों को अपने आचरण में उतारें।
साथ ही, कलेक्टर ने विद्यालय में संचालित व्यवसायिक प्रयोगशालाओं का निरीक्षण भी किया। इस कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अरुणा गारू, एडीपीसी डॉ कल्पना शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रामेश्वर लाल जीनगर, जिले के समस्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं पीएम श्री योजना से जुड़े सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
