नगरपालिका गुलाबपुरा द्वारा आम मुस्लिम समाज कब्रिस्तान हॉल का लोकार्पण

आसींद मंजूर। नगरपालिका गुलाबपुरा द्वारा आम मुस्लिम समाज कब्रिस्तान परिसर में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित हॉल का विधिवत लोकार्पण किया गया। यह हॉल समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, ताकि धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के दौरान लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
लोकार्पण कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरमैन सुमित काल्या, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मधुसुदन पारीक, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक एवं मुस्लिम समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर चेयरमैन सुमित काल्या ने कहा कि नगरपालिका गुलाबपुरा शहर के सभी समाजों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक समाज को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगरपालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह हॉल समाज के लिए एक स्थायी और उपयोगी सुविधा साबित होगा।
कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने चेयरमैन सुमित काल्या का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हॉल लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करेगा। साथ ही सभी समाजजनों ने ठेकेदार रज्जाक भाई का भी सम्मान किया।
इस दौरान पार्षद अफजल भाटी, सलाम भाई, पार्षद प्रतिनिधि गन्नी भाई, सचिव सलिम बाबू, सदर अब्दुल कलाम, सदर मुन्ना भाई, सुफियान, साजिद पठान, करीम पठान, असलम भाई, हकिम भाई, मोहम्मद हुसैन, निजाम भाई, अब्दुल हमिद भाई, बसीर भाई, जेनुअल सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
