कांदा गांव में हिंदू सम्मेलन को लेकर निकाली गई भव्य पैदल शोभायात्रा

सवाईपुर सांवर वैष्णव। सवाईपुर क्षेत्र के कांदा गांव में सोमवार को प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर पैदल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा गांव केसरिया रंग में रंगा नजर आया और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। देवराज जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि भीलों के मोहल्ले स्थित शिवालय से सुबह 10:15 बजे डीजे के साथ शोभायात्रा की शुरुआत हुई।
शोभायात्रा गांव के मुख्य बाजारों और प्रमुख चौराहों से गुजरती हुई सायं 4:15 बजे मादेड़ा माताजी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते भर ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर भारत माता और भगवान राम की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।
शोभायात्रा में सत्तू जाट, गौ भक्त देवराज जागा, पवन वैष्णव, किशन लोहार, दीपक जाट, किशन भील, दिनेश भील, पवन खटीक, राधेश्याम गाडरी, कमलेश जाट, देवराज जाट सहित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कांदा के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में स्थानीय युवाओं और समाजजनों का विशेष योगदान रहा।
