घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित, हेडलाइट जलाकर गुजरते दिखे वाहन

घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित, हेडलाइट जलाकर गुजरते दिखे वाहन
X

सवाईपुर सांवर वैष्णव। सवाईपुर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में सोमवार सुबह मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नजर आया। सोपुरा जाटों का, सालरिया, ढेलाणा, बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, ककरोलिया माफी, रेड़वास, जित्यास, नोहरा, कालिरडिया, कुड़ी, बोरखेड़ा, बोर्डियास, खजीना और कांदा सहित कई गांवों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।

नेशनल हाईवे 758 पर दृश्यता काफी कम रही। कोहरे की मोटी परत के चलते वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीरे धीरे सफर तय करना पड़ा। हाईवे पर चल रहे वाहनों की रफ्तार सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम देखी गई। वहीं स्कूली बच्चे भी कोहरे के बीच स्कूल जाते हुए नजर आए।

कोहरे के साथ चल रही सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई। ग्रामीणों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाकर खुद को गर्म किया। सुबह के समय खेतों और सड़कों पर धुंध की चादर छाई रही, जिससे पूरे क्षेत्र में शीतलहर जैसा माहौल बना रहा।

Next Story